मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील

झारखंड विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के मतदान के लिए झारखंड की चीफ सेक्रेटरी अलका तिवारी ने मतदान किया. बुधवार को चल रहे मतदान में उन्होंने धुर्वा के बूथ संख्या 373 में मतदान किया.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दुसरे चरण के मतदान के लिए झारखंड की चीफ सेक्रेटरी अलका तिवारी ने मतदान किया. बुधवार को चल रहे मतदान में उन्होंने धुर्वा के बूथ संख्या 373 में मतदान किया. मतदान के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में अलका तिवारी ने कहा कि सभी को मतदान करना चाहिए. यह उनका अधिकार है. 

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, घरों से बाहर निकलें और मतदान करें. इस दौरान अलका तिवारी का स्वागत भी किया गया. बता दें कि रांची की दो विधानसभा सीट खिजरी और सिल्ली समेत आज झारखंड में 38 पर आज मतदान हो रहा है.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More