महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी संग पहुंचे वोट देने, फैंस की उमड़ी भीड़

मतदान बूथ पर धोनी के आते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. हर एक शख्स बस धोनी की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा. बताया गया कि लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पर धोनी के आने का इंतज़ार कर रहे थे.
रांची: कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मतदान करने पहुंचे. उनके माता-पिता भी उनके साथ मतदान करने आये. मतदान बूथ पर धोनी के आते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी. हर एक शख्स बस धोनी की एक झलक पाने के लिए आतुर दिखा.
बताया गया कि लोग सुबह से ही मतदान केंद्र पर धोनी के आने का इंतज़ार कर रहे थे. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता को लेकर अपना ब्रांड अम्बेसेडर बनाया है.




