रणजीत कुमार सिंह को राज्य क्रीड़ा भारती का प्रचार प्रमुख बनाया गया

साहिबगंज : क्रीड़ा भारती झारखंड प्रांत की बैठक 26 नवंबर को गूगल मीट के माध्यम से हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष फूल सिंह ने किया तथा बैठक का संचालन प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने किया। बैठक में क्षेत्र प्रमुख डॉ ललन कुमार, सक्षम महिला निर्भय महिला प्रांत प्रमुख पूनम सहाय, सह मंत्री संजीत कुमार रॉय, सह मंत्री अनुराधा सिंह, डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह, मोनू शुक्ला, रवीन्द्र टुडू, राफ़ीया नाज एवं झेन चौधरी शामिल हुए।
बैठक में प्रांत मंत्री राजीव कुमार ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन, जो 16, 17 तथा 18 दिसंबर 2022 को लखनऊ में होने वाला है, के बारे में जानकारी दी तथा झारखंड की भागीदारी पर चर्चा हुई। इस अधिवेशन के लिए कई कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी को सुनिश्चित किया है जो जानकारी केंद्र को दो दिनों के अंदर भेज दी जाएगी। क्षेत्र प्रमुख डा ललन कुमार ने झारखंड प्रान्त के नए अधिकारों का घोषणा की।
नए अधिकारियों को इस प्रकार जिम्मेवारी दी गयी है: युवा कार्य प्रमुख – मोनू शुक्ला, क्रीड़ा केंद्र प्रमुख.रवीन्द्र टुडू, कार्यालय प्रमुख झेन बिहारी चौधरी, योगासन एवं सूर्य नमस्कार प्रमुख. राफ़ीया नाज, प्रचार प्रसार प्रमुख डॉक्टर रंजीत कुमार सिंह।
अध्यक्ष फूल सिंह ने सभी अधिकारियों को राष्ट्रीय अधिवेशन तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारी करने को कहा तथा ठंड में स्वास्थ्य का ख्याल रखने की सलाह भी दी।




