महिला सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने जारी किया नंबर, फोन या वॉट्सऐप द्वारा बता सकती हैं समस्या

रांची : महिला की सुरक्षा (Woman’s safety) को लेकर रांची पुलिस ने वूमन हेल्पलाइन नंबर (Woman Helpline Number) 8987790699, 9905936490 जारी किया है. राजधानी की पुलिस ने छेड़छाड़, महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर पुलिस ने हेल्पलाइन (Police helpline) नंबर जारी किया है. इस नंबर पर महिला अपनी समस्या फोन करके या वॉट्सऐप द्वारा बता सकती है. मिली जानकारी के अनुसार महिला हेल्पलाइन नंबर की इंचार्ज इंस्पेक्टर ममता (Incharge Inspector Mamta) होगीं.

वहीं रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा (SSP Surendra Kumar Jha) ने महिलाओं से अपील की है कि रांची पुलिस से अपनी समस्याओं को साझा करें. जानकारी के बाद रांची पुलिस उचित कार्रवाई करेगी.

डीजीपी एमवी राव (DGP MV Rao) ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी. उन्होंने लिखा- राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर अंकुश लगाने और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे है. इसके तहत राज्य भर के जिलों के सभी एसएसपी को आज शाम तक वॉट्सऐप नंबर जारी करना आवश्यक है. संकट में घिरी महिलाएं और लड़कियां इस नंबर पर मैसेज भेज सकती हैं. मैसेज मिलने के बाद उन्हें तुरंत मदद उपलब्ध कराई जाएगी.

बता दें कि एमवी राव ने बुधवार सुबह राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू (Governor Draupadi Murmu) से मुलाकात की. इस मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार मुलाकात बताया. मुलाकात के बाद डीजीपी ने कहा कि महिला सुरक्षा पर झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) की विशेष तैयारी चल रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहेगी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More