दुकानों पर गिरी सांख्यिकी पदाधिकारी का गाज, गाइडलाइन का करते थे उल्लंघन

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) के कारण पूरे देश में लॉकडाउन किया गया था. गिरते अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने व्यवसायिक (State Government Professional) सहित अन्य क्षेत्र को खोलने की अनुमति दी. और साथ ही गाइडलाइन पालन करने का निर्देश दिया.
राज्य में कोरोना महामारी की रफ्तार थोड़ी कम हुई है. दुकानदार गाइडलाइन (Shopkeeper’s Guide) को ताक पर रखकर अपनी मनमानी कर रहे हैं. और सरकार द्वारा जारी निर्देश का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं. दुकान में पहुंचने वाले ग्राहकों को भी खतरा में डाल रहे हैं. दुकान में सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं हो रहा है.
रांची उपायुक्त (Deputy Commissioner of Ranchi) निर्देश पर सांख्यिकी पदाधिकारी विमल कुमार ने किशोरगंज चौक पर स्थित विभिन्न 11 दुकानों की जांच किया गया . इस दौरान जांच में उन्होंने पाया कि कई दुकानदार कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं. इन दुकानों को नोटिस जारी कर सील कर दिया गया.
दुकानों को नोटिस देने के बाद किया गया सील
- विवो गूगल पॉइंट किशोरगंज चौक
- आदिल ऑनलाइन सॉल्यूशन किशोरगंज चौक
- गुप्ता फर्नीचर किशोरगंज चौक
- श्री बालाजी बुटीक किशोरगंज चौक
- आशीर्वाद किशोरगंज चौक
- कामिनी साड़ी किशोरगंज चौक हरमू रोड
- एक्सपोर्ट सरप्लस किशोरगंज चौक
- अनमोल वस्त्रालय किशोरगंज चौक
- मीठी मोबाइल स्टोर, किशोरगंज चौक हरमू रोड
- खुशबू जींस, किशोरगंज चौक हरमू रोड


