राज्य में कोरोना मरीजों की नई संख्या 166, 360 लोगों को किया गया डिस्चार्ज

रांचीः कोरोना महामारी (Corona epidemic) की कहर राज्य में थोड़ी कम हुई है. राज्य में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 1,06,230 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या लगभग 1, 02,548 है.

Image

वहीं राज्य में कोरोना रिकवरी रेट (Corona recovery rate) में थोड़ी सुधार होते हुए 96.53 प्रतिशत तक पहुंच गई है. जबकि देश का रिकवरी रेट 93.20 प्रतिशत है. वहीं राज्य में मरने वाले की प्रतिशत 0.87 है. वहीं पूरे भारत वर्ष में मरने वाले की संख्या 1.50 प्रतिशत है.

Image

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटा में 166  नए कोरोना मरीजों (Corona patients) की पुष्टी स्वास्थ्य विभाग ने की है जिसमें रांची से 56, बोकारो से 8, चतरा से 3, देवघर से 11, धनबाद से 12, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 32, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 2, गोड्डा से 1, गुमला से 2, जामताड़ा से 2, खूंटी से 2, कोडरमा से 3, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 6, रामगढ़ से 12, सराईकेला से 6, पश्चिमी सिंहभूम से 1 हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 2  मरीजों की मौत हुई है. रांची और पूर्वी सिंहभूम से एक-एक मरीज की मौत हो गई है.

Image

कोरोना जांच का सैम्पल पूरे राज्य से 12,467 एकत्रित किया गया. वहीं 14,461 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कोरोना निगेटिव (Corona negative) लोगों की संख्या 14,295 रहा, जबकि कोरोना मरीजों की संक्रमित संख्या 166 रहीं. साथ ही 360 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया. राज्य में मरने वाले की संख्या कुल 928 पहुंच गई. राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2754 रह गई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More