नहीं रहे राज्य के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती, बेंगलुरु में लिए अंतिम सांस

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती (Former Chief Secretary Sajal Chakraborty) की मौत गुरुवार को हो गई. सजल चक्रवर्ती काफी लंबे समय से बिमार चल रहे थे. उन्होंने बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल (private hospital) में अंतिम सांस ली. सजल चक्रवर्ती के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) शोक प्रकट किया है.
आपको बता दें कि सजल चक्रवर्ती (Sajal Chakraborty) रांची के उपायुक्त बने फिर उन्हें राज्य का मुख्य सचिव बनाया गया. सजल चक्रवर्ती मुख्य सचिव के पद से रिटायर होने के बाद सीधे लोगों से जुड़े रहते थे. चारा घोटला के मामले में सीबीआई (CBI) ने श्री चक्रवर्ती को भी लपटे में लिया और उनको जेल में जाना पड़ा. सजल चक्रवर्ती पशु प्रेमी के रुप में भी लंबे समय तक याद रखा जायेगा.


