राज्य में नए कोरोना मरीजों की संख्या 385, वहीं सात लोगों की गई जान

रांची: कोरोना महामारी (Corona epidemic) की कहर राज्य में थोड़ी कम हुई है. राज्य में रोज मिलने वाले कोरोना मरीजों की संख्या लगातार घट रही है. स्वास्थ्य विभाग (health Department) के अनुसार कोरोना मरीजों की संख्या 96 हजार तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या लगभग 89 हजार है. वहीं कोरोना रिकवरी रेट (Corona recovery rate) में थोड़ी सुधार होते हुए 92.38 प्रतिशत तक पहुंच गई है.

Corona epidemic)

जबकि देश का रिकवरी रेट 88.00 प्रतिशत है. वही राज्य में मरने वाले की प्रतिशत 0.87 है. वहीं पूरे भारत वर्ष में मरने वाले की संख्या 1.88 प्रतिशत है. आपको बता दें कि पिछले 24 घंटा में 385 नए कोरोना मरीजों (Corona patients) की पुष्टी की है. जिसमें रांची से 198, बोकारो से 23, देवघर से 17, धनबाद से 17, दुमका से 4, पूर्वी सिंहभूम से 20, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 4, गोड्डा से 2, गुमला से 2, हजारीबाग से 11, जामताड़ा से 5, खूंटी से 5, कोडरमा से 1, लातेहार से 4, लोहरदगा से 9, पाकुड़ से 1, पलामू से 3, रामगढ़ से 15, सराईकेला से 6, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 11 शामिल हैं.

Corona epidemic)

वहीं पिछले 24 घंटे में 7 मरीजों की मौत (Death of patients) भी हुई है. इसमें पलामू देवघर-दुमका और कोडकमा से एक-एक मरीजों की मौत हुई. वहीं रांची तीन मरीजों की मौत हुई है. कोरोना जांच का सैम्पल पूरे राज्य से 18,188 एकत्रित किया गया. वहीं 16,638 सैंपल का कोरोना टेस्ट किया गया. जिसमें कोरोना निगेटिव (Corona negative) लोगों की16,253 रहा, जबकि कोरोना मरीजों की संक्रमित संख्या 385 रहीं. साथ ही 452 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया. वहीं 7 लोगों की मौत हुई. राज्य में मरने वाले की संख्या कुल 839 पहुंच गई.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More