जमीन कारोबारी के घर पर पुसिस ने की छापेमारी, पिस्टल के साथ कई गोलियां बरामद

रांचीः जमीन कारोबारी अब्दुल रशीद (Abdul Rashid, a land trader) को पिस्टल के साथ हिंदपीढी थाना के पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अब्दुल रशीद के घर से अवैध हथियारों की तस्करी (Illegal arms smuggling) की जा रही है. सूचना के आलोक में पुलिस छापेमारी की और अब्दुल रशीद के घर से एक 9 एमएम का पिस्टल (9mm pistol) और कई गोली बरामद किया गया.
अवैध हथियार को लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. रांची के सिटी एसपी सौरभ (City SP Saurabh) ने हथियार बरामद होने की पुष्टि की है. अवैध हथियार के तस्करी के आरोप में पुलिस अब्दुल रशीद को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार के बारे में पूछताछ कर रहा है. आपको बता दें कि पुलिस ने हथियार घर से एक्वेरियम के पीछे छुपा कर रखा गया अवैध पिस्टल बरामद किया गया. वहीं अब्दुल रशीद से हुई पूछताछ के बाद घर से गोलियां मिली है.




