हॉकी खिलाड़ियों की हत्या मामले में पुलिस हुई रेस, पांच लोग गिरफ्तार

गुमला: जिला में दो हॉकी खिलाड़ियों (Hockey players) की हुई हत्या पर पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने खुद इस मामला में आदेश दिए हैं. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार (Five accused arrested) कर लिया है. आपको बता दें कि बीते दिनों रायडीह थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दो हॉकी खिलाड़ियों की टांगी से काटकर हत्या कर दी थी.
मिली जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना के नातापोल गांव निवासी विनोद एक्का (Natapol village resident Vinod Ekka)और बेंदोरा गांव निवासी राहुल तिर्की की हत्या हो गई थी. पुलिस हत्या के कारण और हत्यारा के तलाश में जुट गई. फिर किसी तरह का सुराग पुलिस को नहीं मिला. संदेह के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.
हत्या के बाद गुमला पुलिस हत्या के कारण व हत्यारों की तलाश में जुट गयी है. हालांकि हत्या के 24 घंटे के बाद भी पुलिस को अभी तक किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है. इस हत्याकांड में पुलिस संदेह (Police suspects in homicide) के आधार पर नातापोल गांव से पांच युवकों को हिरासत में लेकर थाना में रखकर पूछताछ कर रही है.
जिला एसपी एचपी जनार्दन (District SP HP Janardhan) ने कहा कि गांव वाले पूछताछ ले जानकारी मिली है कि दोनों युवक दबंग थे. किसी न किसी उनका झगड़ा होते रहता था. पुलिस दुश्मनी के एंगल से जांच कर रही है. बहुत जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा.


