स्वास्थ्य मंत्री ने किया डे केयर सेंटर का उद्घाटन

रांची: आईसीआईसीआई बैंक के सीएसआर मद के तहत बनी डे केयर सेंटर का उद्घाटन आज सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नवजात शिशुओं में होने वाले थेलेसीमिया, एनीमिया या हिमोफिलिया जैसी बीमारियों से ग्रसित बच्चों का इलाज अब डे केयर सेंटर में आसानी से होगा। ब्लड ट्रांसफ्यूजन और दवाइयों के लिए ये एक कारगार कदम हैं।
उन्होंने बताया कि रक्तदान के लिए सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में शिक्षण संस्थानों, एनजीओ इत्यादि को जोड़ा जाएगा। कहा कि एक माह के अंदर कंपोनेंट सेपरेटर सेंटर प्रारंभ किया जाएगा जो मरीजों के लिए सुविधा जनक होगा। साथ ही उन्होंने बताया कि अस्पताल में जल्द ही न्यूरोप्लेसपेन्ट सर्जरी की भी व्यवस्था की जायेगी।
इसके बाद उन्होंने झारखंड के पहले ममता घर का उद्घाटन किया, जो कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं के क्रिटिकल केस में मददगार साबित होगा। मौके पर बन्ना गुप्ता ने आईसीआईसीआई बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।


