महाशिवरात्रि के अवसर पर निःशुल्क पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया

रांची: राजधानी के पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर हिन्दू जागरण मंच राँची महानगर ने सेवा शिविर लगाया। सेवा शिविर में दूध,बेल पत्र,फूल और अगरबत्ती का निःशुल्क वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित कोतवाली डीएसपी अजित कुमार, विमल, ट्रैफिक थाना प्रभारी, नवल किशोर प्रसाद, सुकदेव नगर थाना प्रभारी, एवं संजय कुमार ने भक्तों के बीच दूध व् गंगाजल का वितरण किया।

इस शिविर में महानगर अध्यक्ष सुजीत सिंह, महानगर उपाध्यक्ष रंजय वर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी नमन भरतिया, प्रचार प्रमुख ओम प्रकाश, राकेश चौधरी, अमित अग्रवाल, सोनू गुप्ता, अशोक पांडे, अरविंद गुप्ता, प्रदीप शर्मा, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल, सूरज पांडे, वेद राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More