कृषि मंत्री ने किसानों के बीच उन्नत बीजों का किया वितरण

रांचीः किसानों की आय में बढ़ोतरी (Increase in income of farmers) के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है. इसी के तहत मोरहाबादी के रामकृष्ण मिशन के ऑडिटोरियम में रबी संगोष्ठी और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (National Food Security Mission) का आयोजन किया गया. हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज वितरण (Improved seed distribution) किया गया. इस कार्यक्रम राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख (Agriculture Minister Badal Patil) मौजूद थे.

किसानों को उन्नत बीजों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया. विभिन्न प्रखंड से आए हैं करीब 100 किसानों को सरसों, गेहूं, चना के उन्नत बीज दिया गया. रामकृष्ण मिशन (Ram krishna mission) के सचिव स्वामी भावेशनंद (Secretary Swami Bhaveshanand) ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन छोटे स्तर पर किया गया है.

रबी फसल किसान (Rabi crop farmer) अधिक से अधिक उत्पादन कैसे करें, उसके उपाय किसानों को बताया गया है. किसानों को शुद्ध बीज (Pure seed to farmers), अनुशंसित बीज दर, बीज बुआई से पहले बीज का उपचार, संतुलित अनुवांशिक खाद उर्वरक के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More