अबुबक्कर सिद्दीख ने कृषि विभाग के कई संस्थानों का किया दौरा, दिए कई निर्देश

रांची: झारखंड सरकार, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, सचिव अबुबक्कर सिद्दीख (Secretary Abubakkar Siddikh) ने रांची स्थित कृषि विभाग के कई संस्थानों का दौरा किया, जहां उन्होंने  केंद्र  और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का निरीक्षण (Inspection of plans) किया. निरीक्षण के दौरान कई त्रुटियां मिलने पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों (Departmental officers) को सही तरीके से काम करने के निर्देश दिए.

कृषि सचिव झारखंड एग्रीकल्चर एंड सोएल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट नगड़ी सबसे पहले पहुंचे ,जहां उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र का मुआयना किया और उसके रखरखाव की व्यवस्था को सही तरीके से करने का निदेश दिया. उन्होंने वहां चल रही योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त की और  जैस्मिन के सीईओ को निदेश दिया की नर्सरी में उच्च गुणवत्ता वाले पौधे के रखरखाव को बेहतर किया जाए और नर्सरी से कैसे राजस्व की प्राप्ति की जाए इस पर कार्य योजना बनाई जाए.

कृषि सचिव ने खुद चलाई ट्रैक्टर

कृषि सचिव ने हेहल स्थित झारखंड एग्रीकल्चर मशीनरी परीक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया उन्होंने वहां के अधिकारियों से केंद्र की जो योजनाएं चल रही है उसकी जानकारी ली यही नहीं वहां उन्होंने  पावर टिलर ,रीपर ,मिनी टिलर , कई मशीनों को खुद चेक किया और उसकी उपयोगिता को जानने का प्रयास किया उन्होंने स्वयं मिनी ट्रैक्टर चला कर देखा.

किसानों को दें उचित प्रशिक्षण

कृषि सचिव ने किसानों को अधिक से अधिक खेती के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए  प्रशिक्षण देने की बातें कहीं, उन्होंने कहा कि covid-19 के नियमों को देखते हुए सामाजिक दूरी (Social distance)  का पालन करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाए और स्थानीय आवश्यकताओं (Local requirements) के अनुरूप कृषि तकनीक एवं फार्म मैकेनिज्म को बढ़ावा दिया जाए।राज्य के अंदर हाईटेक नर्सरी के रखरखाव एवं उन्नत प्रजाति की सब्जियां और फलदार वृक्षों (Vegetables and Fruit Trees) को आवश्यकता के अनुरूप लगाया जाए जिसका सीधा लाभ राज्य के किसानों और आम जनता को मिले.

पॉलीहाउस की जर्जर स्थिति पर जताई नाराजगी

कृषि सचिव नगड़ी स्थित सहकारिता विभाग (Department of Cooperation at Nagari, Agriculture Secretary)  के पॉलीहाउस को भी देखने गए, जहां उन्होंने पॉलीहाउस के सही तरीके से रखरखाव नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपए के पॉलीहाउस यूं ही रखरखाव के अभाव में बर्बाद हो रहे हैं.

इसे बेहतर बनाने का निर्देश दिया, कृषि सचिव ने कहा कि जो भी कंपनियां विभाग के अंतर्गत किसानों की योजनाओं के लिए काम करती है उनके कार्यों का सही तरीके से मूल्यांकन किया जाए, वही अबू बकर  ने कहा कि  जहां भी कृषि के क्षेत्र में परेशानी हो रही है विभाग का सहयोग वहां ले और राज्य और केंद्र सरकार द्वारा दी गई सभी योजनाओं से किसानों को 100 फ़ीसदी लाभान्वित करने का काम करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More