शख्स का मर्डर करने के लिए जा रहे अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा

रामगढ़: अपहृत व्यक्ति को मर्डर करने के लिए ले जा रहे तीन अपराधियों को सतर्कता दिखाते रामगढ़ पुलिस ने  गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों में राहुल कुमार सिंह, विक्की राम और कार का ड्राईवर शाहिद अंसारी शामिल था। इसके अलावा पुलिस ने अपराधियों के पास से एक रिवाल्‍वर और 10 जिंदा कारतूस बरामद किया।

प्रेस वार्ता का आयोजन कर रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को एक सूचना मिली। सूचना के अनुसार अपराधी एक व्यक्ति को अगवा कर उसकी हत्या करने के लिए कार से पतरातू की तरफ जा रहे थे। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दल का गठन कर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की और अपहृत शख्स को बरामद कर लिया। उसके बयान पर मामला दर्ज कर तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी अपराधियों ने अपने अपराधों को स्वीकार भी किया।

इसके अलावे तीनों अपराधियों में से एक विक्की कुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस ने सभी अपराधियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामलों को दर्ज किया है। साथ ही उनके पास से हथियार के अलावे मोबाइल फ़ोन और कार को भी जब्त कर लिया। 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More