Ramgarh News: तीरंदाज तमन्ना वर्मा ने नेशनल झारखंड टीम के लिए किया क्वालीफाई

ट्रायल की अंक तालिका में शीर्ष पर रहे चार खिलाड़ी जमशेदपुर में आगामी 15 से 20 दिसंबर तक होनेवाले नेशनल लेवल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. सबसे ख़ास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होगी.

रामगढ़: भुरकुंडा निवासी तीरंदाज तमन्ना वर्मा ने बड़ी कामयाबी हासिल कर भुरकुंडा कोयलांचल और झारखंड राज्य का मान बढ़ाया है. मिली जानकारी के अनुसार, तमन्ना ने 70 मीटर रिकर्व फॉर्मेट में तीरंदाजी करते हुए सीनियर नेशनल झारखंड टीम के लिए क्वालीफाई कर लिया है. राजधानी रांची के होटवार स्थित शूटिंग रेंज में 1 और 2 दिसंबर को आयोजित सीनियर नेशनल झारखंड टीम के ट्रायल में तमन्ना वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. 

1323 अंक के साथ दूसरा स्थान

तमन्ना वर्मा ने 1323 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं, ओलंपिक खिलाड़ी अंकिता भगत 1335 अंक के साथ पहले और कोमोलिका बारी 1314 अंक लाकर इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही. 

नेशनल लेवल चैंपियनशिप में करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व

ट्रायल की अंक तालिका में शीर्ष पर रहे चार खिलाड़ी जमशेदपुर में आगामी 15 से 20 दिसंबर तक होनेवाले नेशनल लेवल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे. सबसे ख़ास बात ये है कि इस प्रतियोगिता में तमन्ना वर्मा सबसे कम उम्र की खिलाड़ी होगी.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More