चाईबासा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया भव्य स्वागत

चाईबासा: जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाद आपके साथ कार्यक्रम में भाग लेने प्रदेस कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बालमुचू,, रमा खलको समेत कई नेता चाईबासा पहुंचे, जहां जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं अन्य नेताओं का बुके देकर स्वागत किया। इस मौके पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू और नोवामुंडी प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का 20 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

WhatsApp Image 2024-09-09 at 18.07.32_6961e873 (1)
कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेतागण

इस मौके पर विधायक सोनाराम सिंकु ने आगामी विधानसभा चुनाव पुरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की बात रखी। पूर्व विधायक सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, रमा खलको, पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रभारी विजय खान, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, युवा जिलाध्यक्ष प्रीतम बंकिरा, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतिमा बारी ने भी  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने विचारों को रखा।

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More