खूंटी विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

 

खूंटी : खूंटी विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के लिए तीन प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन भरा. इनमें अंबेडकराइट पार्टी आफ इंडिया के उम्मीदवार कल्याण नाग, भारतीय ट्राइबल पार्टी की उम्मीदवार मीनाक्षी मुंडा, निर्दलीय प्रत्याशी पास्टर संजय तिर्की शामिल हैं. इन प्रत्याशियों ने उप निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ प्रणव कुमार पाल को अपना पर्चा सौंपा.

खूंटी विधानसभा क्षेत्र के लिए गुरुवार को कुल छह नामांकन पत्र खरीदे गए. इसमें बहुजन समाज पार्टी के सेमा कैथा, राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के सिविल कंडुलना, झारखंड पार्टी के सोमा मुंडा, अखिल भारतीय झारखंड पार्टी के विलसन पूर्ति, निर्दलीय पंकज पूर्ति आदि शामिल हैं.

वहीं, तोरपा विधानसभा क्षेत्र के लिए भी दो ने नामांकन पत्र खरीदा. हालांकि गुरुवार को इस सीट के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More