नक्सलियों के पोस्टरबाजी से पटा शहर और गांव का इलाका, लोगों में दहशत

खूंटी: राज्य सरकार (State Government) नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर ही है. पुलिस (Police)और सुरक्षाबलों(Security Forces) की हो रही ऑपरेशन के बावजूद प्रदेश में नक्सलियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. लेकिन राज्य के कुछ जिलों में नक्सली अपनी होने की उपस्थिती दर्ज कराते आ रहे हैं. लोगों के मन में दहशत फैलाने का काम करते हैं, ताकि उनकी वर्चस्व बनी रही.

राजधानी रांची मात्र 35 किलोमीटर दूर खूंटी जिला में अपनी उपस्थिती दर्ज कराते हुए नक्सली संगठन (Naxalite Organization) भाकपा माओवादी ने गांव से लेकर शहर के बीचों-बीच पोस्टरबाजी कर खूंटी पुलिस को खुली चुनौती देने का काम किया है. खूंटी के अलावा अड़की थाना अंतर्गत नौढ़ी, पुरनाडीह, बुधुडीह समेत आसपास के गांव और सड़कों पर पोस्टरबाजी हुई है.

पोस्टरबाजी से शहरवासियों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. शहर के व्यवसाई भी डरे सहमे हैं और आपस में चर्चा कर रहे हैं. व्यवसायी खुद को अब असुरक्षित महसूस करने लगे हैं, क्योंकि पिछले दो महीनों के भीतर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टरबाजी की घटना हुई है.

नक्सलियों ने पोस्टरबाजी कर बताया है कि किसानों की जमीन पर जबरन अधिग्रहण कर डैम, नहर निर्माण, फैक्ट्री बनाने के सरकारी साजिश के खिलाफ जनता एकजुट होकर आंदोलन करें. पीएलएफआई/एसपीओ को भगाने के लिए जनता पीएलजीए में भर्ती हो जाए.शहर में हुई नक्सलियों की पोस्टरबाजी पर खूंटी एसपी आशुतोष शेखर (Khunti SP Ashutosh Shekhar) ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है जल्द बता दिया जाएगा। हालांकि, एसपी ने इतना जरूर कहा कि पोस्टरों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More