खूंटी से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल को नामांकन करेंगे

रांची :भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा 16 अप्रैल (मंगलवार) को खूंटी में नामांकन करेंगे।लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने से पूर्व वह एक रोड शो करेंगे जो खूंटी कचहरी मैदान से 11:30 बजे शुरू होगा।
समाहरणालय में नामांकन दाखिल करने के बाद खूंटी में एक जनसभा भी होगी। इस जनसभा को अर्जुन मुंडा के अलावा झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड प्रभारी और बिहार के मंत्री मंगल पांडे, खूंटी के वर्तमान सांसद कड़िया मुंडा, आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा समेत अनेक विशिष्ट जन उपस्थित होंगे।
लोकसभा 2019 में खूंटी लोकसभा सीट से अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया है जो कि डिप्टी स्पीकर कड़िया मुंडा की सीट है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More