खूंटी पहुंचने पर अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत

रांची: नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन मुंडा दिल्ली में केंद्रीय जनजातीय मंत्रालय में मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को पहली बार खूंटी पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत पारंपरिक अंदाज में किया। यहां से वे भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचे व फिर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुये नमन किया।
केंद्रीय मंत्री ने इस मौके पर बिरसा मुंडा के परिजनों से भी मुलाकात की। उन्होंने उलिहातू में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण दिवस मना रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिए बड़े- बड़े सेमिनार कर रहा है। हम पहले से जानते हैं कि गांव के लोग ही प्रकृति को बचा सकते हैं। पेड़ों को बचा कर ही हम जीवत रह सकते हैं। दुनिया अब इसे समझ रही है। भगवान बिरसा मुंडा ने बताया था कि प्रकृति के साथ कैसे जिया जाता है। कहा कि जंगल को बचाने के लिए भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों से लड़ते रहे। इसीलिए पर्यावरण दिवस से पहले दिल्ली में सभी मंत्री और अन्य प्रतिनिधियों ने पेड़ लगाने का निर्णय लिया, तो मैंने भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलीहातू में पौधरोपण करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/raghuvar-speaker-at-the-congratulatory-ceremony-will-be-completed-after-winning-60-seats-in-the-assembly-mission-2019

मुंडारी भाषा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मुंडा ने कहा कि पेड़ नहीं रहेंगे, तो हमें आक्सीजन भी नहीं मिलेगी। प्रकृति को बचाकर ही दुनिया को विध्वंस से बचाया जा सकता है। आदिवासी परिवार इसे शुरू से जानता है। आदिवासी परिवार के साथ रहकर हम इसे समझ सकते हैं। पेड़ लगाकर ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। इसी से दुनिया को ग्लोबल वार्मिंग से बचाया जा सकता है। इस मौके पर पौधों को बचाने का संकल्प भी लिया गया। चुनाव जीतने के बाद पहली बार खूंटी पहुंचे अर्जुन मुंडा ने सबसे पहले मिश्रटोली स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा- अर्चना की। यहां से वे नेताजी चौक पंहुचकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More