हिजला मेले में होगा ट्राइबल फैशल शो का आयोजन

दुमका : राजकीय जनजाति हिजला मेला महोत्सव 2023, 24 फरवरी से शुरू होने वाला है। मंगलवार को इसको लेकर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में पंच प्रदर्शनी एवं ट्राइबल फैशन शो समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष अमिताभ बच्चन सोरेन, विद्युत कार्यपालक अभियंता, दुमका की अध्यक्षता में आहूत की गई। ट्राइबल फैशन शो में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन हो सके, इसके लिए 17.02.2023 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। फैशन शो पूर्णतः जनजाति आधारित रहेगा। फैशन शो चार श्रेणी में बांटा गया है – सब्जूनियर – (5-10लते) जूनियर(11-15लते) सीनियर (16-18लते) मॉम्स (कोई उम्र सीमा नहीं)।
फैशन शो के बारे में अधिक जानकारी के लिए अमरदीप हांसदा, ईडीएम, दुमका, 9572470364 से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में समिति के सदस्य शिधोर हाँसदा, सुनीता मरांडी एवं अन्य उपस्थित थे।




