साहिबगंज के अभिदीपश का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, उपायुक्त ने किया स्वागत

साहिबगंज : गणतंत्र दिवस परेड 2023 के लिए सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय से साहिबगंज महाविद्यालय के एनएसएस वॉलंटियर अभिदीपश प्रशांत सागर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखेंगे।
भारत के राष्ट्रपति परेड का निरीक्षण करेंगे। पूरे झारखंड से 3 छात्र और 3 छात्रा एनएसएस वॉलंटियर्स का चयन किया गया है। यहां बताते चलें कि 2014 के बाद 2023 में राष्ट्रीय स्तर पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अभिदीपश का चयन किया गया है।
अभिदीपश साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज के एनएसएस इकाई 4 के मेधावी छात्र हैं।अभिदीपश ब्लड डोनेशन कैंप, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, युवा सांसद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
अभिदीपश को जिला नोडल पदाधिकारी, एनएसएस डॉ रणजीत कुमार सिंह ने शुभकामनाएं व बधाई दी है। उपायुक्त रामनिवास यादव ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है।
यहां बताते चलें कि इसके लिए चयन प्रक्रिया बहुत ही कठिन और मुश्किल भरा होता है, जिसमें पांच चरणों में यूनिट स्तर, महाविद्यालय स्तर, विश्वविद्यालय स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय प्री आरडी स्तर पर चयन होता है। पूरे देश से 40 लाख स्वयंसेवकों में 200 छात्रों का ही चयन हो पाता है।
अभिदीपश के पिता सुनील कुमार चौरसिया ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का विषय है और इनका समर्थन हर रूप से हमेशा इनके बेटे को मिलता आया है।




