झारखंड : चाईबासा के लांटी में नक्सलियों के लैंड माइंस विस्फोट में तीन जवान शहीद, दो घायल

चाईबासा (झारखंड) : झारखंड के पश्चिम सिंहभूम चाईबासा जिले में गुरुवार को नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हेलिकाॅप्टर से इलाज के लिए रांची ले जाया गया है, जहां उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हताहत हुए जवान झारखंड जगुआर के एसाल्ट ग्रुप 11 के हैं।

पश्चिम सिंहभूम जिले के टोपलो थाना क्षेत्र में यह घटना घटी है। घटना की पुष्टि कोल्हान प्रमंडल के डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने की है। डीआइजी राजीव रंजन सिंह और एसपी अजय लिंडा मौके की ओर भी रवाना हुए हैं। घटना सुरक्षा बलों के कंबिंग आॅपरेशन के दौरान घटी।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि परमात्मा वीर शहीद जवानों की आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतप्त परिवार को दुख सहने की शक्ति दी। उन्होनंे घायल हुए जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

घटना के बारे में अभी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More