चाईबासा में नक्सलियों के हमले में एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी, गिरिडीह में पकड़ाया नक्सली

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों ने पुलिस को घेरकर गोलियां बरसायी. इसमें एक जवान शहीद हो गया. घटना के बाद पुलिस ने पूरे गांव को घेर लिया और सर्च ऑपरेशन जारी है.

पोड़ाहाट जंगल में सर्च अभियान के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे जवानों पर नक्सलियों ने छिपकर गोलियां दागी. फायरिंग में चक्रधरपुर के डीएसपी के बॉडीगार्ड लखीन्द्र मुंडा शहीद हो गए. इस गोलीबारी में एक ग्रामीण भी घायल हुआ है. जानकारी के अनुसार, कराईकेला थाना के जोनो गांव एएसपी अभियान और चक्रधरपुर डीएसपी सर्च ऑपरेशन के लिए गये थे.

गांव में नक्सलियों ने एएसपी व डीएसपी को निशाना बनाया व एक घर से छिपकर उन पर फायरिंग की, हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए. लेकिन, डीएसपी के सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए. एसपी इंद्रजीत महथा ने यह जानकारी दी है.

उधर, गिरिडीह जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मनसूबे पर आज पानी फेर दिया. एसडीपीओ खोरीमहुआ नवीन सिंह ने बताया कि बड़ी घटना को अंदाज देने जा रहे राष्ट्र विरोधी तत्वों की घेराबंदी कर एक नक्सली को पकड़ा गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More