इस महीने 5 दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद, अधिसूचना जारी

11 नवंबर की शाम मतलब आज शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक पहले चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी. वहीं 18 नवंबर की शाम 5 बजे से लेकर 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा चौकसी बरती जा रही है. इसके तहत प्रशासन ने राज्य में नवंबर महीने में 5 दिन शराब दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है. इसे लेकर रांची जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है. 

जारी अधिसूचना के अनुसार 11 नवंबर की शाम मतलब आज शाम 5 बजे से 13 नवंबर की शाम 5 बजे तक पहले चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी. वहीं  18 नवंबर की शाम 5 बजे से लेकर 20 नवंबर की शाम 5 बजे तक 38 विधानसभा क्षेत्रों में दूसरे चरण के मतदान को लेकर शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना के दिन भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More