25 सितंबर को है जितिया, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा विधि

महान पर्व जितिया को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है. यह व्रत हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. इस दिन जीमूतवाहन प्रदोष काल में जीमूतवाहन भगवान की पूजा की जाती है.

रांची: हर साल महिलाएं संतान की लंबी आयु, खुशहाल जीवन, अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए जितिया करती है. इसमें व्रती महिलाएं निर्जला उपवास करती हैं. महान पर्व जितिया को जीवित्पुत्रिका व्रत भी कहा जाता है. यह व्रत हर साल अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. मान्यता के अनुसार, जितिया व्रत के दिन जीमूतवाहन प्रदोष काल में जीमूतवाहन भगवान की पूजा की जाती है. इस व्रत में नहाय, खाय का पालन होता है और सूर्यदेव को अर्घ्य देकर पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन अगर विधिवत जितिया का पूजा करें तो घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

कब है शुभ मुहूर्त

जितिया का शुभ मुहूर्त 24 सितंबर को दोपहर 12:39 बजे से शुरू होगा और अगले दिन 25 सितंबर को दोपहर 12:10 पर समाप्त होगा. 24 सितंबर को नहाए-खाए से पूजा शुरू होगी. 25 सितंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त 10:41 बजे से 12:10 बजे तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहने वाला है. 26 सितंबर को व्रत का पारण किया जाएगा.

पूजाविधि 

जीतिया व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर के सूर्यदेव की पूजा करें. मंदिर में एक साफ चौकी में लाल रंग का वस्त्र बिछाएं. व्रत करने वाली स्त्री कुश की चटाई पर बैठ कर पूजा करना शुरू करें साथ ही सूर्य भगवान की प्रतिमा स्थापित करें.  कहीं-कहीं चील सियार की भी मूर्ति बनाने की मान्यताएं है. भगवान जीमूतवाहन का मूर्ति बना कर पूजा को शुरू करें, उन्हें स्नान कराएं. धूप,दीप और नैवेद्य अर्पित करें. पूजा करने के बाद व्रत की कथा सुनें.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More