10 प्लस टू भर्ती में पद सृजित नहीं करने को लेकर पुतला फूंका

दुमका : संताल परगना महाविद्यालय, दुमका कॉलेज चौक में विज्ञापन संख्या 14/2022 स्नातकोस्तर प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा .2022, 10 प्लस 2 शिक्षक की नियुक्ति में झारखंड सरकार द्वारा 10़ प्लस 2 वि़द्यालय में भर्ती परीक्षा में राजनीतिक शास्त्र, संथाली, क्षेत्रीय एवं जनजाति भाषा जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पद सृजित नहीं किया गया है। इन्हीं विषयों में 10़ प्लस 2 विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या बहुत अधिक है। इसमें लगभग 15,0000 से अधिक राजनीतिक शास्त्र विषय में छात्र.छात्राएं हैं, इसलिए 10़ प्लस 2 विद्यालयों में पद सृजित कर शिक्षकों की बहाली में अवसर मिलना जरूरी है। क्योंकि, झारखंड राज अलग होने के बाद अभी तक तीन बार 10़ प्लस शिक्षकों की बहाली हो चुकी है, जिसमें उपरोक्त्त विषयों की बहाली शामिल नहीं की गई है। इसी क्रम संताल परगना महाविद्यालय, दुमका के कॉलेज चौक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर श्यामदेव हेंब्रम, रमेश टुडू, बिनारानी मरांडी, आशा हेंब्रम, सकल टुडू, शिव बास्की, राली किस्कू, मुनीलाल हांँसदा, हेरन्दे हेंब्रम, सुखदेव बेसरा, बाबूधन टुडू आदि छात्र मौजूद थे।



