भागलपुर वासियों के लिए खुशखबरी, टाटानगर के चलेगी ये साप्ताहिक ट्रेन

बिहार डेस्क: भागलपुर के रेल यात्रियों (Rail passengers of Bhagalpur) के लिए अच्छी खबर है। लोगों के द्वारा वर्षों से की जा रही डिमांड को रेलवे ने पूरा कर दिया है। भागलपुर जंक्शन (Bhagalpur Junction) से टाटानगर यानी जमशेदपुर (jamshedpur) के बीच ट्रेन चलाई जाएगी। यात्रियों को टाटानगर के लिए साप्ताहिक ट्रेन की सौगात मिली है। ट्रेन के ठहराव के बारे में भी जानकारी शेयर कर दी गई है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने इस बाबत जानकारी साझा की है।
बताते चलें कि लंबे समय से भागलपुर जंक्शन और जमशेदपुर के बीच ट्रेन परिचालन की मांग हो रही थी। लेकिन अब भागलपुर से टाटानगर के बीच ट्रेन परिचालन शुरू होने से लोगों को खूब सुविधा होगी। भारतीय रेलवे ने इस रूट में नई ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन बांका और भागलपुर स्टेशनों पर रुकते हुए गोड्डा से जमशेदपुर के बीच चलाई जाएंगी।
खबर के मुताबिक, नई ट्रेन का शेड्यूल फिलहाल जारी नहीं किया गया है। भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) ने अपने फेसबुक अकाउंट से जानकारी शेयर की है। इसके अनुसार यह सप्ताहिक ट्रेन जमशेदपुर से सोमवार को दोपहर के 1:40 बजे चलेगी जो अगले दिन मंगलवार को 7:20 बजे सुबह पहुंचेगी। रिटर्न में यह ट्रेन गोड्डा से 12:40 बजे दोपहर में चलेगी। यह ट्रेन अभयपुर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, चितरंजन, भागलपुर, जामताड़ा, विद्यासागर, जमालपुर, मधुपुर, जसीडीह, हंसडीहा, बरियारपुर, सुल्तानगंज, पोरैयाहाट, बाराहाट, मंदारहिल आदि स्टेशनों पर रुकेगी।




