रांची में बुधवार को इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन कमिटी की हुई बैठक

रांची: राजधानी में बुधवार को बिहार एवं झारखण्ड राज्य के बीच “इंटर स्टेट कोआर्डिनेशन कमिटी” की बैठक बुलाई गयी। यह बैठक झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक के कक्ष में आयोजित की गयी। इस बैठक में दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों तथा अन्य नक्सली संगठनों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियानों की नयी कार्य योजना तथा पूर्व से चलाये जा रहे नक्सली अभियानों में तेजी लाने के लिये विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों राज्यों के आपसी संपर्क एवं समन्वय की सराहना की गयी। वहीं नक्सली अभियानों में मिल रही सफलताओं पर संतोष व्यक्त की गई।
इस बैठक में झारखण्ड के पुलिस महानिदेशक, कमल नयन चौबे, बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय, विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक, अजय कुमार सिंह, अभियान के अपर पुलिस महानिदेशक, मुरारीलाल मीणा, सीआरपीएफ पुलिस महानिरीक्षक, राजकुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।


