पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरों ने किया हाथ साफ, बेटे ने कही यह बात

पटना : बिहार की राजधानी पटना में कानून व्यवस्था का ऐसा हाल है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का घर भी सुरक्षित नहीं है। पटना में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा के घर चोरों ने चोरी कर ली। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मदन मोहन झा के बेटे माधव झा ने कहा कि रात में चोरों ने अलमारी से कुछ दस्तावेज और पैसे चोरी कर लिए। उन्होंने कहा कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, खिड़की के रास्ते चोर घर में घुसे और नकदी, जेवर व कागजार लेकर चलते बने। मदन मोहन झा इस वक्त दिल्ली में हैं और उनका घर हवाई अड्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ता है। घर में इस समय उनकी पत्नी व बेटे हैं।

पुत्र माधव झा ने कहा कि सुबह होने पर हमें चोरी की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार, चोर दो लाख नकदी ले गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है।

जिस कमरे में मदन मोहन झा खुद रहते थे उसी में चोरी हुई है। पुलिस इस मामले में परिवार के लोगों के साथ आसपास से भी जानकारी जुट रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More