पटना के जेडी वीमेंस काॅलेज के प्रिंसिपल ने बुर्का पर दिया अपना बयान वापस लिया

पटना : पटना के जेडी वीमेंस काॅलेज के प्रिंसिपल डाॅ श्यामा राय ने बुर्का पर दिए गए अपने बयान को वापस ले लिया है. उन्होंने हाल में काॅलेज में ड्रेस कोड लागू किए जाने की बात कहते हुए कहा था कि हर छात्रा को इसका पालन करना होगा.

उन्होंने काॅलेज में ड्रेस कोड लागू करने का निर्देेश जारी किया था और कहा था कि सभी छात्राओं को शनिवार को छोड़ कर हर दिन निर्धारित ड्रेस कोड में ही काॅलेज आना होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि छात्राएं बुर्का पहन कर काॅलेज नहीं आ सकती हैं. इस नियम का उल्लंघन करने पर उन्हें 250 रुपये का जुर्माना देना होगा.

प्रिंसिपल के इस बात पर एक पक्ष की आपत्ति थी. इसके बाद उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More