कोरोना पर लाॅकडाउन से गरीबों-श्रमिकों पर आफत, झारखंड के विधायकों-सांसदों से संपर्क कर रहे हैं लोग

नयी दिल्ली/रांची : कोरोना महामारी से निचले तबके पर बेहद बुरा असर पड़ा है. सरकार के द्वारा अचानक ट्रेनें बंद करने और लाॅक डाउन का फैसला लिए जाने के बाद प्रवासी श्रमिकों के साथ सबसे बड़ी समस्या आ खड़ी हुई है. इससे सबसे अधिक प्रभावित उत्तरप्रदेश, बिहार व झारखंड के लोग हो रहे हैं. इन तीन राज्यों में देश की एक तिहाई यानी 46 करोड़ आबादी रहती है और विकसित राज्यों व महानगरों को सबसे अधिक वर्कफोर्स की आपूर्ति इन्हीं राज्यों से होती है. अब जब अचानक कारखानों में कोरोना के खतरे को लेकर काम बंद हो गया है और ट्रेनें भी बंद हो गयी हैं, तो ये श्रमिक जहां फंसे हैं वहां से न घर जा पा रहे हैं और न ही रोजी-रोटी के लिए रोजगार हासिल कर पा रहे हैं.
दिल्ली से मध्ययूपी के श्रमिकों का एक झुंड करीब 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा के लिए रवाना हो गया. उन्हें यह आसरा है कि गांव पहुंच जाएंगे तो कोई इंतजाम तो हो जाएगा. इनके साथ दूधमुंहे बच्चे भी हैं जो पानी पर गुजर कर रहे हैं.
Noor Jahan, another daily wager: Since yesterday, I am walking towards my home in Abakarpur area of Kanpur Dehat. I hope to reach my home in a day or two. I am hungry but can not do anything about it here. #CoronavirusLockdown https://t.co/yopLQTSAkd pic.twitter.com/pz8vcr4jib
— ANI UP (@ANINewsUP) March 26, 2020
झारखंड के करीब 50 हजार श्रमिक अब भी दूसरे राज्यों में फंसे हैं. ये श्रमिक स्वयं, स्थानीय ग्रामीणों या राजनीतिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने लोकल एमएलए व सांसद से संपर्क कर रहे हैं और खुद को वहां से निकालने का आग्रह कर रहे हैं.
जैसे झारखंड के गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे तक पुणे में फंसे 13 स्थानीय श्रमिकों ने अपनी बात एक राजनीतिक कार्यकर्ता के माध्यम से पहुंचायी. गोड्डा के पोड़ैयाहाट के रघुनाथपुर के रहने वाले इन श्रमिकों भाजपा से जुड़े हरीश कुमार के पास वाट्सएप के माध्यम से अपनी बात पहुंचायी जिसके बाद कुमार ने सांसद के यह बात बतायी. इसके बाद निशिकांत दुबे ने पुणे के कलेक्टर से बात की, जिन्होंने उनके क्षेत्र के कामगारों की हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.
हालांकि, केंद्र सरकार से राज्य सरकार तक यह चाहती है कि संक्रमण के खतरे को रोकने के लिए जो जहां हैं वहीं रुके रहें और किसी तरह अपनी इस मुश्किल समय को गुजारें. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी एक मामले में लोगों को यह सलाह दी कि वे वहीं रुके रहें.
पर, सत्ताधारी पार्टी के विधायक भी लगातार मुख्यमंत्री तक ट्विटर व अन्य माध्यम से अपने क्षेत्र सहित कुछ दूसरे इलाके के लोगों की बातें भी पहुंचा रहे हैं. बगोदर के माले विधायक विनोद सिंह ने इस संबंध में लगातार ट्वीट व रिट्वीट कर रहे हैं. विनोद सिंह ने ऐसे कई मामलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह भी किया है. विनोद सिंह ने आज ट्वीट किया है: बिहार-झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं. उनके पास रहने खाने का इंतजाम नहीं. ट्रेनें बसें भी बंद हैं. केंद्र और राज्यों के आपदा प्रबंधन विभाग इसकी ठोस योजना बनाकर राहत दें. सिर्फ ट्वीट करना और कोरे आश्वासन देना अपराध है.
बिहार झारखंड यूपी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के प्रवासी मजदूर देश के विभिन्न राज्यों में फंसे हैं। उनके पास रहने खाने का इंतजाम नहीं। ट्रेन बसें भी बंद हैं। केंद्र और राज्यों के आपदा प्रबंधन विभाग इसकी ठोस योजना बनाकर सबको राहत दें। सिर्फ ट्वीट करना और कोरे आश्वासन देना अपराध है। https://t.co/8PYlOpHbq3
— Vinod Singh (@vinodbagodar) March 26, 2020




