चिराग बने लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख, रामविलास ने की तारीफ

 

नयी दिल्ली : लोक जनशक्ति पार्टी ने आज चिराग पासवान को अपना नया अध्यक्ष चुन लिया. उनका चयन पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में किया गया. अब बिहार व आसपास के राज्यों में सक्रिय यह राजनीतिक दल उनके नेतृत्व में काम करेगी. अबतक पार्टी के प्रमुख रहे वरिष्ठ रामविलास पासवान ने चिराग के चयन पर कहा कि पार्टी उनके नेतृत्व में अच्छा काम करेगी. रामविलास ने कहा कि पार्टी उसके नेतृत्व में मजबूत होगी.

मालूम हो कि रामविलास पासवान अब तक पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष थे और वे ही अप्रत्यक्ष रूप से पार्टी का संचालन व नेतृत्व भी कर रहे थे. अब औपचारिक रूप से उनके अध्यक्ष बन जाने के बाद उनके नेतृत्व में प्रत्यक्ष रूप से पार्टी काम करेगी.

रामविलास पासवान ने इस बार लोकसभा चुनाव के समय चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का एलान किया था. उन्होंने कहा था कि चुनावी राजनीति में उनके 50 साल पूरे हो गये और अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि राज्यसभा के माध्यम से संसद में जाएंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More