नीतीश कुमार फिर बोले – केंद्र को जातिगत जनगणना पर विचार करना चाहिए

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रमुख सहयोगी जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने शनिवार को फिर कहा कि केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना पर विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे जातिगत जनगणना को लेकर अपने विचार सदन के पटल पर फरवरी 2019 एवं 2020 में रख चुके हैं।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमलोगों ने फरवरी 2019 व फरवरी 2020 में सर्वसम्मति से इसको लेकर प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने कहा कि 1990 से यह बात हमारे दिमाग में है।

नीतीश कुमार ने कहा कि कम से कम एक बार जातिगत जनगणना करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके जरिए लोग योजनाओं का लाभ पा सकते हैं अगर हमें जातियों की सही संख्या पता चले तो हम उसकी बेहतरी की दिशा में काम कर सकते हैं।

मालूम हो कि भाजपा नीतिगत रूप से जाति आधारित जनगणना के खिलाफ रही है। वह सिर्फ अनुसूचित जाति व जनजाति की ही जातिगत जनगणना के पक्ष में है, लेकिन अन्य जातियों की जातिगत जनगणना के खिलाफ रही है।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, हम जैसे दल भी जातिगत जनगणना के पक्ष में है। केंद्र सरकार यह कह चुकी है कि वह जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More