बिहार में नहीं होगी बालू की किल्लत, अक्टूबर से शुरू होगा बालू खनन, विभाग का आदेश जारी

बिहार डेस्क: बिहार में मकान बनवाने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर (Good News) है। राज्य में अगले महीने यानी अक्टूबर से बालू खनन (sand mining) शुरू होने जा रहा है। अगले माह के शुरुआत से ही प्रदेश के 35 जिलों के 900 बालू घाटों से रेत खनन शुरू हो जाएगा। नए बंदोबस्तधारियों के जिम्मे बालू घाटों को सौंपा जाएगा। सभी जिलों में बंदोबस्त की प्रक्रिया शुरू करने के लिए खान एवं भूतत्व विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

बता दें कि ई टेंडर हेतु विज्ञापन (Advertisement for e-tender) के माध्यम से आवेदन में मांगने प्रारंभ हो गए हैं। मालूम हो कि राज्य में जून महीने से बालू खनन (sand mining) पर पाबंदी लगी हुई है। अब नए तरीके से बंदोबस्ती की प्रक्रिया होने से सरकार को तकरीबन डेढ़ से दोगुना तक राजस्व में वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बालों की उपलब्धता बढ़ेगी। जिसका लाभ आम लोगों को मिलेगा और उन्हें मुनासिब दाम पर बालू मिलेगा। निर्माण में बढ़ोतरी होने से रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।
हालांकि, सरकार को राजस्व (revenue to the government) में कितनी बढ़ोतरी होगी यह बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरा होने के बाद ही मालूम चल सकेगा। जबकि अररिया, शेखपुरा और कटिहार जिले में बालू घाटों की बंदोबस्ती प्रक्रिया नहीं होगी। इससे पूर्व साल के मई तक केवल 16 जिलों के तकलीभान 435 बालू घाटों से ही बालू खनन करना था। खान एवं भूतत्व का कहना है कि बालू खनन पर प्रतिबंध लगने से पहले ही राज्य में बालू का काफी स्टॉक हो गया था, जिससे बालू की किल्लत नहीं हुई तथा निर्माण जारी रहा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More