बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, 11 की मौत

Muzaffarpur Road Accident

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह दुर्घटना मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में एनएच 28 पर एक स्कार्पियो व ट्रैक्टर के टकराने से हुई. मरमसपुर हेल्थ केयर के सामने दोनोें वाहनोें की टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार, सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि चार व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.


सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत एसकेएमसीएच अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने इस संबंध में बताया कि सभी मृतक मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी के रहने वाले थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है. राहत एवं बचाव कार्य जारी है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More