#Nawada बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बताने वाला एक और वीडियो आया सामने, चीखता रहा मृत बच्ची की पिता

पटना : बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति बेहद बदहाल है, इसे हर कोई जानता है. पिछले दिनों जहानाबाद के एक तीन साल के बच्चे की पटना में मौत हो गयी और फिर उसके मां-बाप को ऐंबुलेंस नहीं मिली तो वे रोते-बिलखते पैदल ही गांव की ओर अपने नन्हे के शव को लेकर चल दिए थे. अब एक दूसरा वीडियो नवादा से आया है. नवादा के सदर अस्पताल में एक बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गयी जिसके बाद उसके पिता बेकाबू हो गए और चिल्लाने लगे. वे बच्ची के शरीर में लगे मेडिकल उपकरण को खींचते हुए और अस्पताल की टीम पर चीखते हुए दिख रहे हैं.


बच्ची की मौत आक्सीजन के अभाव में हुई. इस वीडियो को टीवी पत्रकार उमाशंकर सिंह ने री ट्वीट किया है और इसे मूलतः अपना नवादा ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है. अपना नवादा एक ऐसा ट्विटर हैंडल है जो नवादा जिले की खबरों, सूचनाओं व अन्य गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से साझा करता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More