बिहार : नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री रहे मेवालाल चौधरी का कोरोना से निधन

पटना : बिहार के पूर्व शिक्षा मंत्री व मुंगेर जिले की तारापुर विधानसभा सीट से जदयू विधायक मेवालाल चौधरी का सोमवार, 19 अप्रैल 2021 की सुबह कोरोना से निधन हो गया। मेवालाल चौधरी ने पटना के पारस अस्पताल में आखिरी सांस ली। चौधरी पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में तारापुर से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते थे जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल करते हुए शिक्षा मंत्री बनाया था।
Bihar: Mewalal Choudhary, JDU MLA and former minister, passes away due to #COVID19 at a hospital in Patna.
(File photo) pic.twitter.com/sQFFyBHU0X
— ANI (@ANI) April 19, 2021
हालांकि कुछ ही समय बाद भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर मेवालाल को इस्तीफा देना पड़ा था। मेवालाल चौधरी ने सोमवार सुबह चार बजे के करीब आखिरी सांस ली। तीन दिन पहले ही उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी थी। मेवालाल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मेवालाल चौधरी भागलपुर के सबौर स्थित बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहे हैं। 2010-15 के बीच का उनका कुलपति कार्यकाल बाद में विवाद में आ गया। उन पर असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर साइंटिस्ट की नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगा और प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेवालाल चौधरी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र का बड़ा नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
CM Nitish Kumar (in file pic) condoles the demise of Mewalal Choudhary. CM says that his demise is saddening and an irreplaceable loss in the field of education and politics. His last rites will be performed with full state honours: Bihar Chief Minister’s Office (CMO) pic.twitter.com/IKXIhfJtIy
— ANI (@ANI) April 19, 2021


