#Thunderstorm बिहार में बिजली गिरने से 83 व यूपी में 24 की मौत, संख्या बढने की आशंका

पटना/लखनऊ : बिजली गिरने से गुरुवार को सिर्फ दो राज्यों बिहार व उत्तप्रदेश में कम से कम 107 लोगों की मौ हो गयी है. अकेले बिहार में 83 लोगों की मौत हुई है, जबकि यूपी में 24 लोग मरे हैं. बिहार में सबसे अधिक 13 लोग गोपालगंज जिले में और यूपी में सबसे अधिक नौ लोग देवरिया जिले में मरे हैं. हालांकि अगले कुछ और दिनों तक आसमानी बिजली गिरने का खतरा बना हुआ है और इस संबंध में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों को सतर्कता बरतने को कहा है.

बिहार में गोपालगंज के बाद मधुबनी व नवादा में सर्वाधिक आठ-आठ मौतें हुई हैं, उसके बाद भागलपुर व सीवान में छह-छह मौत हुई है. दरभंगा व बांका में पांच-पांच मौत हुई है. औरंगाबाद में तीन, किशनंगज, जहानाबाद, जमुई, पूर्णिया, सुपौल, बक्सर, कैमूर में दो-दो मौत हुई है. वहीं, समस्तीपुर, शिवहर, सारण, सीतामढी, मधेपुरा जिलों में एक-एक की मौत हुई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन मौतों पर गहरा दुःख व परिजनों के शोक संवेदना व्यक्त किया है और परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की बात कही है.

उधर, उत्तरप्रदेश में देवरिया में नौ, प्रयागराज में छह, अंबेडकरनगर में तीन, बाराबंकी में दो, कुशीनगर, फतेहपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर व उन्नाव जिले में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More