बिहार में 264 करोड़ के पुल ध्वस्त होने की खबरों पर सरकार का बयान, ‘मुख्य पुल नहीं छोटा पुल ध्वस्त हुआ है’

पटना : बिहार में 264 करोड़ की लागत से गोपालगंज जिले में बना सत्तरघाट पुल का एक हिस्सा ध्वस्त होकर गिर जाने की खबर बिहार के सूचना जनसंपर्क विभाग ने अपना पक्ष रखा है. बिहार आइपीआरडी ने ट्विटर पर कहा है कि सत्तार घाट मुख्य पुल से करीब दो किमी पहले 18 मीटर लंबाई का छोटा पुल का पहुंच पथ कट गया है. यह छोटा पुल गंडक नदी के बांध के अंदर अवस्थित है. गोपालगंज की ओर गंडक नदी पर दबाव अधिक है.


इस मामले पर राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि सत्तरघाट पुल में तीन छोटे ब्रिज हैं, सत्तरघाट ब्रिज से दो किलोमीटर दूर छोटे ब्रिज का अप्रोच केवल पानी के तेज बहाव से कहा है. पूरे सत्तरघाट पुल को कोई नुकसान नहीं हुआ. पानी जब बढता है तो ऐसी स्थितियां पैदा होती हैं, जैसे ही पानी का बहाव कम होगा उसे ठीक किया जाएगा.


वहीं, इस मामले में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि आठ साल में बनकर सत्तरघाट पुल तैयार हुआ और 29 दिन बाद ध्वस्त हो गया. इस पर 264 करोड़ रुपचे खर्च आया था. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री ने अपनी वाह-वाही के लिए समय से पहले पुल का उदघाटना किया. हमारी मांग है कि बिहार सरकार पुल बनाने वाली वशिष्टा कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट करे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More