बिहार में बाढ से हालात बिगड़ने का डर, नीतीश ने 2016 जैसी तैयारी रखने का दिया निर्देश

पटना : बिहार में बाढ से हालात बिगड़ने के करीब है। नदियों के बढते जलस्तर को देखते हुए मुख्य मंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को 2016 जैसी तैयारी रखने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री ने पटना व उसके आसपास के इलाकों व अन्य स्थलों का हवाई सर्वे करने के बाद अधिकारियों को हालात से निबटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने को कहा है।

बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना, दीघा, राघोपुर, बख्तियारपुर, मोकामा, मोकामा टाल इलाका, मोहद्दीनगर, बछवाड़ा आदि इलाकों का हवाई सर्वे किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा नदी के बढते जलस्तर के कारण बाढ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे करने के बाद वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने 12 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा नदी के कई इलाकों का दौरा कर अधिकारियों से पूरी स्थिति को देखा है। 2016 में गंगा नदी के किनारे वाले जिलों में बाढ के पानी से जो असर हुआ है, उसे ध्यान में रखते हुए इस बार पूरी करने का निर्देश दिया है।

कहा क्या हालात है?

दानापुर इलाके में कई घरों में पानी घुस गया है। 24 घंटे में एक फुट और प्रत्येक घंटे तीन इंच पानी बढ रहा है। दियारा इलाके में सड़क पर तीन-चार फीट और खेतों में चार से पांच फीट उपर पानी बढ रहा है।

फतुहा में बाढ के पानी में फसल डूब गयी है। मनेर में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More