जब शरीर ने जवाब दिया, तो आत्मविश्वास ने थामा बैट: क्या दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरेंगे ऋषभ पंत?

चोट से जूझते हुए भी जुझारू जज़्बा दिखाना किसी आम खिलाड़ी का काम नहीं होता, और ऋषभ पंत आम नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने फ्रैक्चर के दर्द को नज़रअंदाज़ कर टीम इंडिया के लिए 54 रन ठोक डाले। मैदान में उनके हर कदम में दर्द था, लेकिन चेहरे पर हौसले की चमक साफ दिख रही थी। उनकी ये बहादुरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और फैंस के दिल में एक बार फिर ऋषभ पंत ने खास जगह बना ली। यह पारी सिर्फ स्कोर नहीं, एक संदेश थी – कि जब बात देश की हो, तो दर्द भी झुक जाता है।

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है। टीम इंडिया को सबसे ज्यादा प्रभावित खिलाड़ियों की इंजरी ने किया है और इसका असर साफ तौर पर मैच में भी देखने को मिल रहा है। इसमें भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत भी शामिल हैं जो चौथे टेस्ट मैच पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान दाएं पैर में चोट खा बैठे थे। 

ऋषभ पंत भारतीय बैटिंग लाइनअप की जान हैं साथ ही वो जिस तरह की लय में इंग्लैंड में दिखे उससे विरोधी गेंदबाजों की जान सूख रही थी, लेकिन इन सब पर उनके इंडर्ज होने के बाद लगाम लग गया। पंत के चोटिल होने का फर्क चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी बैटिंग के दौरान दिखा था जब वो 37 के स्कोर पर मैदान से बाहर चले गए थे।

पंत के मैदान पर उतरने की है संभावना

पंत ने पहली पारी में गजब का जज्बा दिखाया था और घायल होने के बाद भी उन्होंने मैदान पर उतरने का फैसला किया था और 54 रन की पारी खेली थी, लेकिन क्या वो दूसरी पारी में बैटिंग के लिए मैदान पर उतरेंगे जब टीम इंडिया पूरी तरह से मुश्किल में नजर आ रही है। वैसे पंत को अभी इस टेस्ट मैच से बाहर नहीं किया गया है और इस बात की संभावना है कि वो जरूरत पड़ने पर दूसरी पारी में भी खेल सकते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More