61वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह
रांची: सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा है, कि सुरक्षा के सभी आयोजनों से हमारी कंपनी में अपेक्षित परिणाम निकलते हैं। हमें अपनी सोच व प्रवृति बदलनी होगी, जिससे व्यक्ति सुरक्षित हो। सीसीएल ने सुरक्षा से संबंधित कई पहल किया है जिससे सुरक्षा को और बेहतर बनाया जा सके। सेफ्टी बोर्ड के मासिक निरीक्षण से सुखद परिणाम आ रहे हैं और दुघर्टना कम हो रही है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। सीएमडी शनिवार को अरगड़ा क्षेत्र में स्थित श्रमिक स्टेडियम, सिरका में आहूत 61वें वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2018 के पुरस्कारर वितरण सह समापन समारोह में बोल रहे थे।
खान सुरक्षा महानिदेशालय, रांची, कोडरमा व सीसीएल के तत्वावधान में किये जा रहे कार्यक्रम में सीएमडी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आप सुरक्षा से संबंधित बैठक करें व उससे निकले निर्णयों को लागू कर शून्य दुघर्टना के लक्ष्य प्राप्त करें। उन्होंने सेफ्टी बोर्ड के सदस्यों की भागीदारी बढाने पर भी बल दिया। कहा कि पिट सेफ्टी बैठक में सुरक्षा संबंधित बिंदुओं को उठाने के लिए प्रोत्साहित व इसका निदान कर हम सुरक्षा में काफी सुधार कर सकते हैं। कहा कि सीसीएल ने अपनी योजनाओं को प्लान के साथ समयबद्ध रूप से लागू करते हुए लक्ष्य को प्राप्त किया है। उन्होंने कोयला श्रमिकों के विशेष योगदान की सराहना करते हुए सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित गणमान्यों ने सुरक्षा पत्रिका ई-स्मारिका का विमोचन भी किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि एस बागची ने कहा कि झारखंड की पावन धरती पर मैं एक सुरक्षा प्रहरी के रूप में कार्य करना चाहता हूँ। कहा कि हम सभी को जो भी कार्य मिला है, उसे उत्तम गुणवत्ता, पूरी ईमानदारी व नियमों का अनुपालन करते हुए करना होगा, ताकि दुघर्टना होने की संभावना न हो। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देंश भी दिए व कहा कि रिस्क एसेसमेंट व रिस्क मैनेजमेंट प्लान के सभी पक्षों को शामिल करके सही ढंग से रेमिडियल मेजर्स लागू करने से निश्चित रूप से शुन्य दुर्घटना के लक्ष्य को पाया जा सकता है। मौके पर निदेशक (खान सुरक्षा) उज्जगवल ताह, निदेशक (कार्मिक) आरएस महापात्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) वीके श्रीवास्तव व निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह ने भी सुरक्षा को लेकर अपनी बातें रखीं। महाप्रबंधक (सेफ्टी), सीसीएल, एसभी मराठे ने सुरक्षा से संबंधित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। महाप्रबंधक, अरगडा अजय सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने गीत-संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। इस बाबत सुरक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। समारोह के सीसीएल, टाटा स्टील एवं अन्य उपक्रमों के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सेफ्टी बोर्ड के सदस्यकगण व भारी संख्या में आमजन मौजूद थे। मौके पर कोल कर्मचारियों को उत्कृष्ट सुरक्षित कार्य निष्पादन सहित परियोजनाओं को विभिन्न वर्ग में पुरस्कार प्रदान किया गया। भूमिगत खदान में प्रथम भुरकुंडा, द्वितीय चुरी, तृतीय ग्रुप ए खुली खदान माईंस प्रथम अशोका, द्वितीय टाटा एबी, तृतीय उरीमारी, ग्रुप बी खुली खदान माईंस प्रथम रेलीगढा, द्वितीय करमा, तृतीय गिरिडीह, गोविंदमपुर, आउटसोर्स खुली खदान माईंस में प्रथम एनटीपीसी, द्वितीय कठौतिया हिंडालको व तृतीय एएडीओसीएम को मिला।