रिक्त पड़े पदों को जल्द भरा जाए: बाउरी

खेल मद में 15 करोड़ की स्वीकृति
रांची: राजधानी के मोरहाबादी स्थित झारखंड खेल प्राधिकरण कार्यालय में मंगलवार को खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ एक अहम बैठक आहूत हुई। इस बाबत प्रदेश में आहूत होने वाले विभिन्न खेलो के मद में 15 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। बाउरी ने खेल विभाग में रिक्त पड़े पदों पर जल्द से जल्द निुयक्ति करने का निर्देश भी दिया।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/cm-raghuvars-tough-stand-said-the-ruler-should-not-be-a-servant

खेल मंत्री ने बैठक में कहा कि राज्य में खिलाड़ियों को स्पोर्टस मेडिकल किट जल्द उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने इस दौरान राज्य को तीन नए स्पोर्टस हॉस्टल निर्माण को भी स्वीकृति दे दी। खेल मंत्री ने पूर्व ओलंपियन एवं हॉकी खिलाड़ी सिलवानुस डुंगडुंग की दुर्घटना के बाद उनके इलाज पर खर्च हुए राशि की स्वीकृति प्रदान की।
बैठक में खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, खेल सचिव राहुल शर्मा, खेल निदेशक एके सिंह, झारखण्ड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक रणेंद्र कुमार, अवर सचिव, खेल विभाग वेद रत्न मोहन, वित्त विभाग के प्रतिनिधि, भवन निर्माण विभाग के प्रतिनिधि, झारखंड ओलिंपिक संघ के सदस्य शिवेंद्र दुबे एवं समाजसेवी प्रदीप कुमार उपस्थित थे।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More