धोनी के गढ़ में कल सीरीज क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

– रन मशीन कोहली पहुंचे रांची
रांची: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच कल से रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत ने पहले ही 2-0 की अजय बढ़त बना ली है और निगाहे क्लीन स्वीप पर होगी। इससे पूर्व आखिकरी मैच खेलने के लिए टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली शुक्रवार की सुबह रांची पहुंच गए।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वह सीधे रेडिसन ब्लू होटल चले गये। बता दें कि वे करवा चौथ की वजह एक दिन बाद रांची पहुंचे थे, उन्होंने अपनी पत्नी के साथ व्रत भी रखा था। टीम इंडिया के एक अन्य सदस्य रोहित शर्मा गुरुवार को रांची पहुँच चुके हैं। विराट कोहली की कप्तानी में लगातार सीरीज जीतने का विश्व रिकॉर्ड भी बन चुका है और कोहली के नाम कई व्यक्तिगत रिकार्ड भी बना चुका है।
कोहली का रिकॉर्ड जेएससीए में कोई खास नहीं है, बावजूद उनकी निगाहें क्लीन स्वीप पर होगी। साउथ अफ्रीका के पास यह मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अहम अंक हासिल कर अंक तालिका में अपने आप को मजबूत करने के मौके के सिवाए कुछ नहीं है, बावजूद इस मैच को जीतकर वह अपने हिस्से 40 अंक ले सकती है, जो आगे उसे काम आएंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More