ओलिंपिक : भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हारीं

अन्य ओलिंपिक अपडेट्स
टोकियो : जापान की राजधानी टोकियो में चल रही ओलिंपिक प्रतिस्पर्धा में भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी दक्षिण कोरिया की आन सान से 0-6 से क्वार्टर फाइनल में हार गयीं। दीपिका एक भी सेट जीतने में कामयाब नहीं रहीं।
#TokyoOlympics | Archery, Women’s quarter-final: Deepika Kumari loses to South Korea’s An San 0-6
(File pic) pic.twitter.com/yAuCCGNXAG
— ANI (@ANI) July 30, 2021
हालांकि दीपिका कुमारी दुनिया की नंबर वन तीरंदाज हैं और उनका यह रैंक बरकार है। ओलिंपिक से बाहर होने के बावजूद दीपिका ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया।
उनके क्वार्टर फाइनल में प्रवेश पर भाजपा नेता सुनील देवधर ने उनकी तारीफ की थी और कहा था कि यह हमारी नारी शक्ति का सच्चा उदाहरण है।
भारत ने महिला हॉकी ग्रुप स्टेज में आयरलैंड को 1-0 से हराया।
ं


