ओलिंपिक : रवि दहिया ने कुश्ती में जीता सिल्वर मेडल, गांव वालों ने कहा – यह चांदी हमारे लिए सोना से बढकर

Tokyo Olympics indian Wrestler Ravi Dahiya takes silver after losing final to Zavur Uguev

टोकियो/नयी दिल्ली : भारत की झोली में एक ओर मेडल आया है। पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में रवि दहिया ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। वे फाइनल मुकाबले में रूस के पहलवान जवुर युगेव से हार गए। अगर वे युगेव को शिकस्त देने में कामयाब हो जाते तो भारत की झोली में इस ओलिंपिक का पहला गोल्ड आ जाता।

रवि दहिया को सिल्वर मेडल मिलने पर हरियाणा में में उनके गांव में खुशी का माहौल है। उनके गांव के एक व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से कहा कि हमलोगों ने मैच का आनंद लिया। अगर रवि दहिया गोल्ड मेडल नहीं जीत पाए तो कोई बात नहीं। उन्होंने सिल्वर मेडल बिना किसी संसाधन के हासिल किया है। यह हमारे लिए सोना से बढकर है। उनके ग्रामीणों ने कहा कि जब वे यहां अपने घर आएंगे तो हम उनका भव्य स्वागत करेंगे।

वहीं, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न हस्तियों ने रवि दहिया को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रवि दहिया एक उत्कृष्ट पहलवान हैं। उनकी जूझने की भावना और दृढता अद्भुत है। टोकियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत को रवि दहिया द्वारा रजत पदक जीतने पर गर्व है। वे बहुत कठिन परिस्थितियों में मुकाबलों में वापस आए और जीते। उन्होंने एक सच्चे चैंपियन की तरह अपनी आंतरिक शक्ति का भी प्रदर्शन किया। अनुकरणीय जीत एवं भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More