रांची: आईपीएल के आगाज के बाद से ही क्रिकेट का बुखार सिर चढ़ कर बोल रहा है ,एक ओर जहां देश- विदेश के सितारे अपना जोहर दिखा रहे हैं , तो दूसरी ओर रांची की धरती पर कॉस्को क्रिकेट के सितारे भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। राजधानी के इतिहास में पहल बार जेसीआई के बैनर तले आरसीएल यानि रांची चैंम्पियंस लीग का आयोजन गुरुवार से हो रहा है। टुर्नामेंट के सभी मुकाबले जिमखाना क्रिकेट ग्राउंड में 11, 12 व 14 अप्रैल को होगें।
दूधिया रोशनी में खेले जानेवाले इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 12 लीग, 2 सेमी फाइनल फिर फाइनल मैच का आयोजन होगा। 12 सामाजिक संस्थाओं की टीम एक- दूसरे से मुकाबला करेंगी। इस बाबत मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी सभा, जैन युवा जागृति, जेसीआई रांची ,बी.एन.आई ,राउंड टेबल, जेसीआई रांची नियो, कंप्यूटर एसोसिएशन, भावलपुरी पंजाबी समाज, शारदा फाउंडेशन, आर्किटेक्ट एसोसिएशन, डोरंडा ओल्ड जेवेरियंस टीमें शामिल हैं। 3 दिनों तक चलने वाले इस महासंग्राम के संचालन में अभिनव मंत्री , निखिल मोदी,सौरभ जालान,प्रतीक जैन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।