रांची: झारखंड टेनिस एसोसिएशन के तात्वधान में जमशेदपुर के द युनाइटेड क्लब में चल रहे ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप सिरीज अंडर 16 वर्ग के सिंगल एवं डबल मुकाबलो के फाइनल में झारखंड के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रांची के साहिल अमीन ने प्रवेश कर लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बंगाल के केशव गोयल को सीधे सेटों में 6-3 , 6-1 से पराजित किया। इसके बाद आर्या भट्टाचार्य के साथ मिलकर डबल कैटिगरी में तमोगना दास एवं केशव गोयल की जोड़ी को आसानी से 6-2 ,6-1 से मात दे दी। यह दूसरा मौका है जब साहिल एकल व युगल मुकाबलों के फाइनल में पंहुचे हैं। टूर्नामेंट का फाइनल कल खेला जाएगा।